आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे – भारत के राष्ट्रपति की सूची, जो वर्ष 1947 से 2022 तक भारत के राष्ट्रपति रहे हैं और वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? इसके साथ ही हम इस लेख में भारत के राष्ट्रपति के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा करेंगे।
- हमारे संविधान के अनुच्छेद 52 में कहा गया है कि भारत में देश का एक राष्ट्रपति होगा। आपको बता दें कि भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है।
- राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणीय आनुपातिक गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा किया जाता है।
- राष्ट्रपति का चुनाव केंद्रीय संसद और राज्य विधानमंडल के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। संविधान के अनुच्छेद 53 में कहा गया है कि संघ की सभी कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग सीधे या अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।
- देश में जब भी कोई कानून बनता है तो उसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है क्योंकि राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना देश में कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता है।
President of india list from 1947 to 2022
क्रम संख्या | राष्ट्रपति का नाम | कार्यकाल ( समय ) |
---|---|---|
1. | डॉ राजेंद्र प्रशाद | 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 |
2. | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 से 13 मई 1967 |
3. | डॉ जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 |
4. | वी वी गिरी | 3 मई 1969 से 24 अगस्त 1974 |
5. | फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 |
6. | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 |
7. | ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 |
8. | आर. वेंकटरमण | 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 |
9. | डॉ शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 |
10. | के. आर. नारायणन | 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 |
11. | डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 |
12. | श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल | 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 |
13. | प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 |
14. | राम नाथ कोविंद | 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 |
15. | द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई 2022 से अब तक |
इसे भी पढ़े – वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मि की जीवनी
आज हमने क्या जाना
आज हम इस लेख के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति सूची के बारे में पढ़ा। आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। हिंदी तक पर इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।