HomeSEOYouTubeYouTube चैनल कैसे बनाए मोबाइल से

YouTube चैनल कैसे बनाए मोबाइल से

दोस्तो YouTube चैनल बनाकर लोग लाखो रुपए महीने के कमा रहे है। अक्सर ज्यादातर लोग यूट्यूब को Timepass के लिए इस्तेमाल करते है। लेकिन वही दूसरे लोग उसी जगह से थोड़ा मेहनत करके महीने के हजारों , लाखो रुपए कमा लेते है।

Apna YouTube Channel Kaise Banaye in Hindi आज के इस लेख में हम सीखेगे और जानेंगे की आप कैसे Youtube पर अपना चैनल खोल सकते है और यूट्यूब से घर बैठे पैसे कमा सकते है।

Lockdown के दौरान काफी ज्यादा संख्या में लोग यूट्यूब से जुड़े ,  कारण इसका था काम की तंगी , घर से बाहर न निकल पाना । आज उनके चैनल काफी Successfull YouTube Channel बन गया है। और वे लोग बढ़िया कमाई भी कर पर रहे है।

Apna YouTube Channel Kaise Banaye In Hindi

दोस्तो अगर आपके पास कोई Skill है या कुछ भी जो लोगो को आपसे जोड़े रख सकती है तो आप यूट्यूब पर आ सकते है। और Apna YouTube channel kaise banaye यह जान कर आप अपना खुद का यूट्यूब चैनल बना सकते है।

YouTube क्या है ?

YouTube एक Social Media Video Sharing प्लेटफार्म है । यूट्यूब को आप वेबसाईट के साथ साथ ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते है। YouTube को 14 फरवरी 2005 को लॉन्च किया गया था। यहां पर लोग अपनी बातो को , अपने Skill को, अपने हुनर को वीडियो के रूप में यूट्यूब पर शेयर करते है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पॉपुलर विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है।

YouTube गूगल का ही एक Product हैं। YouTube का ऐप हर एक Android फोन में पहले से Install हुए आता है।

YouTube से पैसे कैसे कमाए ?

दोस्तो Youtube से पैसे कमाना इतना मुस्किल नही है जितना की आप सोच रहे है। आप यहाँ से आसानी से पैसे कमा सकते है। बस आपके पास में कुछ हुनर ( Skill ) होने चाहिए। जो लोगो को पसंद आए या जो लोगो को आपसे कुछ लंबे समय तक जोड़े रख सके।

हर इंसान में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो उसे दूसरे लोगो से अलग बनाता है। अगर फिर भी आपको लगता है की आप में कोई skill नही या फिर आप अपने भीतर की छुपी skill को नही पहचान पा रहे तो , फिर आप अपने पसंद के हिसाब से जिसमे आपका मन लगता हो आप वो Skill सिख सकते है। और फिर YouTube पर आकर अपना YouTube channel बनाकर घर बैठे पैसे कमा सकते है।

YouTube से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक YouTube Channel होना चाहिए । चैनल कैसे बनाना है हम आज इस लेख में अच्छे से चर्चा करने वाले है ( Apna YouTube Channel Kaise Banaye In Hindi ).

इसे भी पढ़े Meesho से घर बैठे पैसे कैसे कमाए

YouTube Channel Kaise Banaye in hindi – Method

YouTube चैनल बनाना बहुत ही आसान है। आप चाहे तो मोबाइल से या अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से भी अपना खुद का चैनल बना सकते है।

YouTube Channel Kaise Banaye in Hindi

YouTube Channel Kaise Banaye Laptop se

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप के के किसी भी ब्राउजर में यूट्यूब चालू करे।
  • अब यहां सबसे पहले अपने गूगल एकाउंट यानी जीमेल एकाउंट से Sign in करे।
YouTube में login करे Gmail Account से
  • Sign in होने के बाद आपको Sign in वाले बटन की ही जगह आपको आपका Profile दिखेगा, उस पर क्लिक करे।
Click On Your YouTube Profile Icon
  • यहां पर आपको Creat a Channel का option दिखेगा। इस आपको क्लिक करना है और फिर आपको अपने चैनल का नाम देना है उसके बाद फिर आपको Creat Channel पर क्लिक करना है।
Creat a channel पर क्लिक करे
Creat Channel पर क्लिक करे
  • इतना करने पर आपका YouTube Channel बनकर तैयार हो जाता है उसके बाद आप वीडियो YouTube पर डाल सकते है।
Upload YouTube Videos
  • YouTube चैनल बनाने के बाद आपको अपने चैनल को अच्छे से design करना होता है ताकि आपका चैनल देखने में प्रोफेशन लगे। आपको यहां पर अपने चैनल का Logo, YouTube Channel Art , अपने सोशल मीडिया के लिंक , अपने चैनल से जुड़ी जानकारी आपको यहां Add करनी होती है। जिसे आप Customise Channel पर क्लिक करके कर सकते है।

YouTube Channel Kaise Banaye Mobile se

अगर आपको मोबाइल से अपना YouTube Channel बनाना है तो आप दो तरह से इसे कर सकते है पहला तो आप ऊपर दिए लैपटॉप से YouTube Channel Kaise Banaye की विधि को भी अपना सकते है इसके लिए आपको YouTube को अपने फोन के Browser को Desktop Mode में करना होगा। और आप लैपटॉप वाली सारी विधि को Step By Step अपना सकते है।

दूसरा में आप अपने मोबाइल के YouTube ऐप में जाकर भी YouTube Channel बना सकते है। आइए हम उस Steps को भी जान ले।

  • YouTube ऐप को खोले
  • दाई तरफ उपर की ओर अपने प्रोफाइल पर क्लिक करे।
Click On Profile Icon
  • Your Channel पर क्लिक करे।
  • अपने चैनल का नाम रखे व अपने चैनल का लोगो लगाकर Creat Channel पर क्लिक करे।
  • इतना करने पर आपका YouTube Channel बनकर तैयार हो जाएगा।
  • अपने चैनल को प्रोफेशनल look देने के लिए इसे आप Customise कर सकते है – जैसे चैनल का नाम , Logo और यूट्यूब channel art आदि लगा सकते हैं।
  • YouTube चैनल बन जाने के बाद आप अपने YouTube ऐप से ही सीधे वीडियो भी अपलोड कर सकते है और Youtube Studio की मदद से आप अपने वीडियो में Thumbnail, Title , Description, Tag , Category, Licence आदि सब कुछ सेट कर सकते है।

आज हमने क्या सीखा

दोस्तो आज हमने इस लेख में सीखा की “Apna YouTube Channel Kaise Banaye In Hindi” में । हमने दोनो तरीको से यानी लैपटॉप और मोबाइल दोनो से Youtube Channel बनाना सीखा।

आशा करता हु कि आपको हमारी यह लेख से आपको कुछ सीखने और जानने को मिला होगा। अगर आपका इस ब्लॉग से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही Please हमारे इस लेख को शेयर भी करे। धन्यवाद

Vishal Paswan
Vishal Paswanhttps://hinditak.com
मेरा नाम विशाल पासवान है मै HindiTak का Owner और Content Writer हु | मुझे टेक्नोलॉजी और नई चीजे सीखना बहुत ज्यादा पसंद है | Education की बात करे तो मैनें हिंदी बिषय से Graduate किया है | इस वेबसाइट को बनाने का मेरा उद्देश्य यह है कि मै Technology और इंटरनेट के बारे में जानकारी आप तक हिंदी भाषा में पंहुचा पाऊ | मेरी आपसे विनती है की इसी तरह अपना सहयोग देते रहिये ताकि हम आपके लिए नई - नई जानकारी उपलब्ध करवाते रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Post